कुराबड़ । वन अधिकारी ने अवैध खैर की लकड़ी की जब्त
कुराबड़ । वन अधिकारी द्वारा करीब तीन टन अवैध खैर की लकड़ी जब्त की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी कुराबड विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पंचायत बेमला के भूतिया स्थित नारायण लाल भाई के बीड़ में अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटी जा रही है।
इस पर वन विभाग कार्यालय कुराबड की टीम गठित करते हुए दबिश देकर करीब तीन टन खैर की लकड़ी (जिसकी बाजार किमत 75 हजार के करीब है) को जब्त कर क्षेत्रीय वन रेंज कार्यालय पर लाते हुए वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

