लसाडिया । लसाडिया में बाल सप्ताह का समापन


लसाडिया । बाल सप्ताह का समापन बुधवार को हुआ। जानकारी के अनुसार आई आई एफ एल एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल सप्ताह का समापन हुआ। लसाडिया ब्लाॅक में अग्गड कलस्टर के केन्द्र रेला फलां (आंजणी) में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में नृत्य, चित्र कला, कुर्सी रेस आदि कार्यक्रम हुए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा थे। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नितिन पालीवाल ने बताया कि कैसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए ताकि सर्व प्रगति हो सके। कार्यक्रम में संस्थान से मिनाक्षी शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख मुकेश शर्मा, अग्गड कलस्टर प्रमुख हिम्मत सिंह मीणा, टटाकिया कलस्टर प्रमुख हरजी लाल मीणा सहित समस्त संस्थान के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया।


रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल