चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाला एक आरोपी चढा छोटीसादडी पुलिस के हत्थे


प्रतापगढ़। नीमच - छोटीसादडी मार्ग पर आए दिन राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले अपराधियो में से एक आरोपी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी डूंगर सिंह चुंडावत आरपीएस ने बताया कि 11 नवंबर 2019 को नीमच मध्य प्रदेश निवासी फारुख पुत्र मुबारिक ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पत्नी सहित10 नवंबर को रात्रि 9बजे के लगभग मोटरसाइकिल से छोटी सादड़ी से नीमच जा रहे थे। केसुंदा फंटे से आगे पहुंचे की दो अज्ञात व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल लेकर पीछे से आए और हमारी मोटरसाइकिल के आगे रोक दी और चाकू निकालकर वार करने लगे जिससे मेरे दाहिने हाथ पर चोट लगी बीच-बचाव करने आई पत्नी तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार किया जिस पर उसके गले के पास चोट आई । जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपीयो ने मेरे हाथ में पहना चांदी का ब्रेसलेट 3 चांदी की अंगूठी और मेरा पर्स जिस में मेरा आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्रावरिंग लाइसेंस रखे हुए थे मुझसे छीन लिया।

दोनों आरोपी आपस में बातचीत करते हुए एक दूसरे को जगदीश और दीपक के नाम से पुकार रहे थे तभी एक आरोपी ने मेरी पत्नी के पास रखे बेग की ओर इशारा करते हुये उसे भी छीन लिया। मेरे पत्नी के बैग में कुछ कपड़े और 10 हजार नकद रखे हुए थे इससे पहले कि वह कोई और वारदात को अंजाम देते अचानक एक डंपर उस रोड पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे दोनों आरोपी वहां से भाग छूटे । पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिस पर मुखबिर की सूचना पर एस आई शिव सिंह चौहान, कांस्टेबल महिपाल सिह व मुकेश ने आरोपी जगदीश पुत्र गोपीलाल बाबरी निवासी धामनिया रोड़ को गिरफ्तार कर डिटेन किया। जिसमें आरोपी ने अपराध करना कबूल किया। आरोपी से अन्य साथी व लुटे गये माल की पूछताछ जारी है ।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये