प्रतापगढ़ । नेहरू युवा केन्द्र का पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित


प्रतापगढ़ । अरनोद युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र संस्थान चित्तोडगढ़ द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आईटीआई परिसर अरनोद में आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र संस्थान के गगन चौधरी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संस्थान द्वारा अरनोद ब्लॉक की पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की शुरुआत अरनोद के आईटीआई परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती व युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर मालार्पण व दिप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। 

जिसमे अतिथि के रूप में आईटीआई संस्थान अरनोद के प्रभारी घनश्याम मीणा, प्रधानमंत्री कौशल विकास संस्थान प्रतापगढ़ के डायरेक्टर राजेश कुमावत व नेहरू युवा केंद्र संस्थान के एनवाईवी रवि शर्मा उपस्थित रहे। जिसमे रवि शर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र संस्थान के युवा मंडल की संरचना गठन कार्यप्रणाली ग्रामीण विकास में भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया। 


व साथ ही नेहरू युवा केंद्र संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताकर युवाओ को उनमे सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। इसके पश्यात युवाओ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। इसी दौरान राजेश कुमावत ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले संस्थानों में चलने वाले विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण व उनकी योग्यता व दस्तावेज के बारे में बताते हुए कौशल विकास व व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। 

आईटीआई संस्थान के प्रभारी घनश्याम मीणा ने युवाओ को अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओ को अन्तिम छोर तक पहुँचाने का आह्वान किया। विभिन्न स्कोलरशिप योजना में आवेदन कर लाभ लेने के बारे में जानकारी दी। अंत मे कार्यक्रम के लिए आभार विवेकानन्द युवा मंडल अरनोद के विजेश नाथ ने व्यक्त किया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये