प्रतापगढ । 86 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा परिवहन करते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार


प्रतापगढ । जिले की सालमगढ़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को 86 किलो 41 ग्राम अवैध डोडा चुरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है, पुलिस ने डोडा चुरा परिवहन में इस्तेमाल महिंद्रा जायलो जीप को भी जब्त कर लिया है। 

थाना प्रभारी केशूलाल खटीक ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, वृताअधिकारी पीपलखूंट ओमप्रकाश गौतम के निर्देशन में अवैध मादक प्रदार्थो की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस ने भचूंडला गांव के तिराहे पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान मोहेड़ा गांव की ओर से एक महिंद्रा जायलो जीप आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस जाब्ते ने रुकने का इशारा किया। 


जाइलो चालक ने जीप को भगाने का प्रयास किया,  जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ते ने घेरा डाल कर जीप को रोका। जीप की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के चार कट्टे पाये गए, कट्टो को खोलकर देखा तो उसमें अवैध डोडा चूरा पाया गया, जिस पर जीप चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम गुल नवाज पिता मीर नवाज उम्र 28 साल निवासी नोगावा और चालक के पास सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नेहपाल सिंह पिता भगवान सिंह उम्र 32 साल निवासी भचूंडला होना बताया।  

पुलिस ने जब्त चारों कट्टो का वजन करवाया तो कुल 86 किलो 41 ग्राम डोडा चुरा पाया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, और डोडा चुरा परिवहन में जब्त महिंद्रा जायलो जीप को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है कि, वह यह डोडा चुरा कहा से लेकर आ रहे थे और किसे देने वाले थे और यह काम कितने दिनों से कर रहे थे। 

फिलहाल मामले का अनुसंधान पुलिस थाना अधिकारी पीपलखूंट हजारी लाल मीणा को सौपी गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस जाब्ते टीम में थाना प्रभारी केशु लाल खटीक, हेड कानिस्टबेल नाथू सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल हकीम, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, मालूराम, नानूराम की टीम ने यह कार्रवाई की  है।


live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये