प्रतापगढ़ । दीपेश्वर महादेव परिसर स्थित शौचालय का काम 70% पूर्ण शीघ्र ही, दर्शनार्थियों के उपयोग में आएगा-गुर्जर


प्रतापगढ़ । शहर के आराध्य दीपेश्वर महादेव परिसर के बाहर स्थित प्रहलाद गुर्जर के निजी खर्च से बन रहे शौचालय के जीर्णोद्धार का काम अब लगभग पूर्णता की ओर है। लगभग 70% काम पूरा हो चुका है और यह जल्द ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग में आना शुरू हो जाएगा। एक जानकारी में सभापति के दावेदार रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने बताया कि दीपेश्वर महादेव में बाहर से एवं शहर से आने वाले श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं के लिए यहाँ शौचालय नहीं था, सिर्फ पेशाब घर बना था। 

वह भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। तब यहां के पुजारी, दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए यहां शौचालय की भी व्यवस्था हो ऐसा करने का आग्रह किया गया था। इस आग्रह पर शीघ्र ही गुर्जर ने काम को प्राथमिकता से पूरा करने का बीड़ा उठाया और आज यह लगभग पूर्णता की ओर है। दिसंबर के पहले सप्ताह में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए सुलभ हो जाएगा। 

गुर्जर ने अपने निजी खर्च से शहर में सफाई अभियान चला रखा है, उसके तहत आज इंदिरा कॉलोनी में लगातार तीसरे दिन भी सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई करवाई गई। साथ ही माली खेड़ा में कालका माता मंदिर क्षेत्र में भी कचरे और गंदगी के ढ़ेर को उठवाया गया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये