छोटीसादड़ी। नगर में निकाली कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

नगर में निकाली कावड़ यात्रा

छोटीसादड़ी। सावन के तीसरे सोमवार पर नगर में भगवान भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवाय ग्रुप द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में नगर की गलियों में केसरिया सैलाब नजर आया। कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्त नीमच रोड़ स्थित गोविंदेश्वर महादेव मन्दिर से जल लेकर भँवरमाता रोड़ स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। नगर में प्रथम बार निकली कावड़ यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी। नगर में जगह जगह पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा गोविंदेश्वर महादेव मंदिर से डीजे की धार्मिक धुनों व भोलेनाथ की झांकी के साथ शुरू हुई जो नगर के गाँधी चौराहा, अग्रसेन मार्केट, नृसिंह मन्दिर चोक, प्रताप चोक, सदर बाजार, जूना बाजार, शीतलता माता मंदिर चौक, लोहार चौक, गोमाना दरवाजा, धोलापानी दरवाजा होते हुए तहसील रोड़ पहुची। जंहा से भंवरमाता मार्ग होते हुए मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुँची। जंहा पर भक्त भी बड़ी तादात में मंदिर पहुंचे। शिवाय ग्रुप के सदस्यों ने सामूहिक जलाभिषेक किया।जलाभिषेक के बाद सैकड़ों भक्तों ने एक साथ सामूहिक आरती में हिस्सा लिया इस दौरान बम बम भोले के जयकारों से मंदिर गूँज उठे।

रिपोर्ट - लोकेश जणवा 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये