गंगेश्वर महादेव को सावन के तीसरे सोमवार लगाया 101 किलो केले का भोग
छोटीसादडी उपखंड के बम्बोरी स्थित 125 फिट गहरी गुफा में विराजित गंगेश्वर महादेव को हडमतिया जागीर के लौहार परिवार ने गंगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर 101किलोग्राम चने का भोग लगाया। निवासी हीरा लाल लोहार, जमक लाल लोहार, बंसी लाल लोहार के सानिध्य में गंगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक पर 101 किलो केले का गंगेश्वर महादेव का भोग लगाया। जानकारी देते हुए लोकेश जणवा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को गंगेश्वर महादेव में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और दूर-दूर से लोग मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, कार द्वारा आकर गंगेश्वर महादेव के दर्शन किये।


