निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट में ड्राईवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि. कम्पनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों के लिए शुक्रवार 26 जुलाई को टाटा मोटर्स एवं वंडर सीमेंट लि. द्वारा आयोजित ड्राईवर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ कम्पनी के उपाध्यक्ष (वाणिज्य) नितिन जैन द्वारा किया गया। इस दौरान जैन ने सभी ट्रक चालकों को संबोधित करते हुए कहा की वाहन चलाते समय दो बातो का सदैव ध्यान रखें एक तो मोबाईल फोन पर बात ना करे और दुसरी बात नशे की हालत में ड्राविंग बिलकुल भी ना करें। यदि सभी चालक भाई सावधानियों के साथ-साथ इन दो बातों का खास तौर पर ध्यान रखते हुए वाहन का संचालन करे तो कई दुर्घटनाएं नियंत्रित हो सकती हैं। चालक हर नियम का जानकार है, परन्तु उसका अनूसरण आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के घनश्याम सूखवाल एवं प्रत्तय देय ने प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमें सड़क सुरक्षा, वाहन संचालन के दौरान सजगता, स्वच्छता इत्यादि को विस्तार से सःउदाहरण समझाया गया। कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के उप महा प्रबन्धक (लॉजिस्टीक्स) मनोज कुमार शर्मा, सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एस. सी. यादव, चिकित्सक डॉ. विश्वास जैन सहित कम्पनी के अधिकारीयों, कर्मचारीयों, ट्रांसपोर्टर एवं 150 से अधिक ट्रक चालक, वाहन मालिको एवं वाहन स्टॉफ ने भाग लिया। 



प्रशिक्षण में टाटा मोटर्स के प्रबन्धक प्रतिपाल सिंह एवं गौरव सिंह ने चालकों से प्रश्नौत्तरी इत्यादि के माध्यम से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन प्रभंजन सिंह ने किया।

रिपोर्ट - लोकेश जणवा 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये