छोटीसादड़ी। स्कूली बच्चे पहुंचे थाने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना


छोटीसादड़ी। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को पुलिस थाने का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। विद्यार्थियों ने काउंटर से लेकर मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर रूम, थानाअधिकारी रूम को देखा और हथियार, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर ऑनलाईन दर्ज करने सहित अन्य जानकारी ली। 

इस मौके पर थानाधिकारी रविन्द्र सिह चौधरी ने स्टूडेंट्स को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों के सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया और थाने की विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियम, महिला अधिकार समेत सुरक्षा के कई अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं से किसी के द्वारा भी प्रताड़ित किए जाने पर निर्भिक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में लिखकर देने की बात कही। 


प्राचार्य दिनेश कुमार वैष्‍ण्‍व ने बताया स्कूली बच्चे पुलिस से मिलकर बेहद उत्साहित हैं । भ्रमण का आयोजन करने पर बच्चों का मनोबल बढ़ता है व उनमें कुछ नया करने की जाग्रति पैदा होती है। इस मौके पर स्कूल संस्था डायरेक्टर, सहायक प्राचार्य तथा स्टाफ ने भी पुलिस की जानकारियों को समझा। 

रिपोर्ट - लोकेश जणवा 
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये