छोटीसादड़ी । गंगेश्वर महादेव को लगेगा सवा 3 क्विंटल मालपूवे का भोग
छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय के गांव बम्बोरी में विराजित सवा 100 फीट गहरी गुफा में विराजित गंगेश्वर महादेव मंदिर हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर गंगेश्वर महादेव को सवा 3 क्विंटल मालपुए का भोग लगाया जाएगा। जानकारी गंगेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बगदीराम जणवा द्वारा दी गई है। वहीं दिन भर भव्य भजन संध्या व वहां पहुंचने वाले राहगीरों के लिए झूले की व्यवस्था भी की गई है। इसकी जानकारी लोकेश जणवा ने दी।

