पुलवामा हमले के चार दिन बाद मास्टरमाइंड गाजी मार गिराया गया
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पिंग्लेना मे सोमवार को जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को जम्मू- कश्मीर में पुलवामा से करीब 10 किलोमीटर दूर पिंग्लेना में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया,सेना के सूत्रों ने बताया कि 14 फ़रवरी को हुए हमले का मास्टरमाइंड कामरान राशिद गाजी और जैश आतंकी बिलाल अहमद नाइक उर्फ़ राशिद भाई मुठभेड़ में मारे गए। इस मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 4 जवान शहीद हुए जिनमें मेजर वीएस धौंडियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शामिल हैं, और एक आम नागरिक के मारे जाने की खबर है।इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया गया।

