संदेश

पुलवामा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने की हवाई कार्रवाई, 12 मिराज विमानों ने गिराई 1 हज़ार किलो बम

चित्र
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने आज आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ हवाई कार्रवाई की। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर बम गिराए। 26 फरवरी को सुबह 3.30 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर एयर स्ट्राइक किया। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर PoK में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों- बालाकोट, चकोटी, मुज्जफराबाद को नेस्तानाबूद कर दिया है। 12 मिराज लड़ाकू विमानों के ज़रिए 1 हज़ार किलो बम आतंकी ठिकानो पर गिराए गए हैं। इस हमले में 300 आतंकी मारे जाने की आशंका जताई जा रही हैं। विदेश मंत्रालय ने की कारवाई की पुष्टि  सुबह 11.30 हुई विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विजय गोखले ने इस कार्रवाई की पुष्टि की और जानकारी दी कि पीओके के आम लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचाते हुए पहाड़ी इलाकों और जंगलों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मोस्ट वांडेट आतंकवादी को निशाना  जैश-ए-मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ उस्ताद गोहरी को भारतीय वायु सेना...

जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की पीटकर हत्या

चित्र
बुधवार को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी की भारतीय कैदियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर डाली।  मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या में दो भारतीय कैदी शामिल थे। मारे गए कैदी की पहचान शकर उल्लाह के रूप में हुई है। जयपुर जेल के आईजी रूपिंदर सिंह ने कहा कि वह 2011 से बंद था और अन्य कैदियों के साथ कलह के बाद उसकी मौत हो गई।'

भीण्डर: शहीद जवानों को चौबीसा समाज द्वारा श्रद्धांजलि

चित्र
भीण्डर । जम्मू कश्मीर पुलवामा के निकट आतंकियों द्वारा हमले में शहीद जवानों को चौबीसा समाज भीण्डर की ओर से सोमवार को चौबीसा समाज के नोहरे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कैंडल जलाकर सैनिको को नमन किया गया। सभा युवाओ द्वारा लगाए भारत माता के जयकारो से गूंज उठा। समाजजनों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजजन और युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पाकिस्थान ने इस कृत्य की घोर निंदा की। अंत में शहीदो के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे

पुलवामा हमले के चार दिन बाद मास्टरमाइंड गाजी मार गिराया गया

चित्र
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पिंग्लेना मे सोमवार को जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को जम्मू- कश्मीर में पुलवामा से करीब 10 किलोमीटर दूर पिंग्लेना में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया,सेना के सूत्रों ने बताया कि 14 फ़रवरी को हुए हमले का मास्टरमाइंड कामरान राशिद गाजी और जैश आतंकी बिलाल अहमद नाइक उर्फ़ राशिद भाई मुठभेड़ में मारे गए। इस मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 4 जवान शहीद हुए जिनमें मेजर वीएस धौंडियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शामिल हैं,  और एक आम नागरिक के मारे जाने की खबर है।इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया गया।

नाथ समाज ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

चित्र
नाथ समाज के सभी वरिष्ठ जन, महिलाओं, युवा व बच्चों ने शनिवार सांय 6 बजे, अामलिया बाग़ के गौरक्ष नाथ मंदिर प्रांगण में इक्कठा होकर , पुलवामा के  आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए 2 मिनिट का मौन रख शहीदो को श्रद्धांजलि दी व घायल जवानों की कुशलखेमी के लिए परमात्मा से प्राथना की। इसके पश्चात सभी ने कैंडलमार्च निकाली। कैंडलमार्च नगर से होते हुए कोर्ट चौराहे पहुंची जहां सभी ने पुनः शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की।

भींडर: खेरोदा कस्बे पुलिस थाना परिसर में सीएजी सदस्यों की बैठक सम्पन्न

चित्र
भींडर। खेरोदा कस्बे पुलिस थाना परिसर में सीएजी सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। इसी के साथ शहीदों को भावपूर्ण श्रदांजलि दी गई। इस मौके पर थाना अधिकारी पुनाराम गुर्जर, सरपंच दिनेश जणवा, उप सरपंच दिनेश बडाला रमेश, क़स्बा बीट प्रभारी रतन लाल जाट व ग्रामीण मौजूद रहे। कैण्डल मार्च थाने से शुरु होकर बस स्टेणड खेरोदा पर समाप्त हुआ। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: पुलवामा आंतकी हमले के बाद एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट, सेना के एक मेजर शहीद (पूरा पढ़े) कानोड़: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आक्रोश रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग (पूरा पढ़े) भीण्डर: भटेवर पुराना चौराया पर शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि (पूरा पढ़े) भीण्डर: एक दिवसीय प्रतियोगिता का समापन्न (पूरा पढ़े) लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि (पूरा पढ़े) 11 बार तोप की सलामी दी गई शहीदों को, भीण्डर में सैकड़ो नगर वासियो ने दी श्रद्धांजलि (पूरा पढ़े) भीण्डर : नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा कल (...

पुलवामा आंतकी हमले के बाद एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट, सेना के एक मेजर शहीद

चित्र
गुरुवार को पुलवामा आंतकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के दो दिन बाद फिर एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं। शनिवार शाम को एलओसी के पास पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर यह ब्लास्ट किया गया। इस विस्फोट में इंजीनियरिंग यूनिट के एक मेजर शहीद हो गए। अभी तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: कानोड़: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आक्रोश रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग  (पूरा पढ़े) भीण्डर: एक दिवसीय प्रतियोगिता का समापन्न  (पूरा पढ़े) लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि  (पूरा पढ़े) 11 बार तोप की सलामी दी गई शहीदों को, भीण्डर में सैकड़ो नगर वासियो ने दी श्रद्धांजलि  (पूरा पढ़े) भीण्डर : नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा कल  (पूरा पढ़े) चक्रभवानी मंदिर पर आयोजित पाटोत्सव कार्यक्रम  (पूरा पढ़े) भींडर: शहीद सैनिको के लिए श्रदांजलि सभा का आयोजन  (पूरा ...

कानोड़: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आक्रोश रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

चित्र
कानोड़ में भारत के जम्मू कश्मीर पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रातः 8:00 बजे ही जन भावनाओं को देखते हुए लोगों ने अनाउंसमेंट करवाया और 11:00 बजे सूरज हनुमान मंदिर पर एकत्र होने लगे। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आक्रोश रैली में कानोड़ सहित आसपास क्षेत्र के देशभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें युवाओं का खासा जोश देखा गया। आक्रोश रैली सूरजपोल से 11:00 बजे प्रारंभ होकर नया बाजार, गणेश घाटी, गांधी चौक, राजमहल, बाबे लोका चौक, भट्ट जी दरवाजा, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, शिवगंज बाजार, बस स्टेशन होती हुई कोर्ट चौराया पहुंची। जहां लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम पाक तेरे टुकड़े होंगे एक नहीं हजारों होंगे, आज नहीं तो कल चलेगी जैसे नारे लगा रहे थे। आक्रोश देखते ही बनता था। इस दरमियान लोग हाथों में तिरंगा व आतंकी सरगनाओं के पोस्टर, पुतला लिए हुए चल रहे थे। कई लोग पैदल तो कई लोग दोपहिया वाहनों नारेबाजी करते हुए कोर्ट चौराहे पहुंचे जहां कानोड़ के कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार प्रकट कर मानव श्रृंखला बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार प्रकट कर...

भीण्डर: भटेवर पुराना चौराया पर शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि

चित्र
भीण्डर । कश्मीर में पुलावमा में शहीद वीर सैनिको को भटेवर पंचायत एवं आसपास के ग्रामीणों ने भटेवर पुराना चौराया पर दीपक और मोमबती जला के वीर सेनिको को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही भारत माता की जय, वीर सैनिक अमर रहे एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान पूर्व भाजयुमो देहात जिला उपाध्यक्ष एवम् संकल्प सिद्धि वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हेमन्त अहीर युवा अध्यक्ष हरीश जणवा, विकाश धाकड़ , दुष्यन्त जणवा,  हेमन्त अहीर , कमलेश जेन, रणजीत सिंह, प्रदिप जणवा, भरत जणवा, कन्हैया जणवा, पुष्कर जणवा, गनपत लोहार, सुरेंद्र साहू, धर्म जणवा, रामसिंह गुजर, गजेंद्र प्रताप जणवा, राधेस्याम जणवा, गौरव धाकड़, नानालाल जणवा, दीपक वैष्णव, कपिल नागदा, रमेश प्रजापत, जगदीस टाक, नरेस सुथार आदि सेकड़ो लोगो ने श्रद्धाजली दी। इनमें सबसे छोटे बच्चा 6 वर्ष के रूद्र प्रताप जणवा ने सभा में उपस्थित रह कर देश भक्ति का परिचय दिया। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: भीण्डर: एक दिवसीय प्रतियोगिता का समापन्न (पूरा पढ़े) लस...

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

चित्र
लसाडिया।  पुलवामा में भारतीय सैनिकों के साथ घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 42 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। लसाडिया उपखंड क्षेत्र के कुण कस्बे के बस स्टैंड पर ग्रामीण एकत्रित हुए शहीदो को श्रद्धांजलि देने के पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया। कुण कस्बे सहित लसाडिया उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। कूण कस्बे में ग्रामीणो ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इस दोरान भंवर लाल सेन, प्रदीप जेन, उपसरपंच कमलेश जेन, पुष्पेन्द्र सिह शक्तावत, दिपक गाछा, तनसुख तेली, प्रमोद सोनी सहित कई उपस्थित थे। रिपोर्ट: भेरूलाल अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: भीण्डर : नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा कल  (पूरा पढ़े) चक्रभवानी मंदिर पर आयोजित पाटोत्सव कार्यक्रम  (पूरा पढ़े) भींडर: शहीद सैनिको के लिए श्रदांजलि सभा का आयोजन  (पूरा पढ़े) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला, करीब 40 जवान शहीद  (पूरा पढ़े) ग्रामीण खटीक समाज की बैठक आयोजित...

11 बार तोप की सलामी दी गई शहीदों को, भीण्डर में सैकड़ो नगर वासियो ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
भींडर ।  गुरुवार को जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सैनिको के सम्मान में  महाकाल भक्त मण्डल भीण्डर सनातन धर्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार शाम को 7 बजे सूरजपोल चौपाटी पर शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। दीये जलाकर शहीदों को नमन किया गया। जिसमें सैकड़ो नगरवासियो ने केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महाकाल भक्त मंडल की ओर से 11 बार तोप की सलामी दी गई। शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के  दौरान भारत माता वंदे मातरंम् के नारे लगे। नगर के गणमान्य नागरिको ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: भीण्डर : नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा कल (पूरा पढ़े) चक्रभवानी मंदिर पर आयोजित पाटोत्सव कार्यक्रम (पूरा पढ़े) भींडर: शहीद सैनिको के लिए श्रदांजलि सभा का आयोजन (पूरा पढ़े) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला, करीब 40 जवान शहीद (पूरा पढ़े) ग्रामीण खटीक समाज की बैठक...

भींडर: शहीद सैनिको के लिए श्रदांजलि सभा का आयोजन

चित्र
भींडर ।  गुरुवार को जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सैनिको के सम्मान में महाकाल भक्त मण्डल भीण्डर के तत्वावधान में शुक्रवार शाम 6 बजे सूरजपोल चौपाटी पर शहीदों को श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे सूरज पोल चौपाटी पर महाकाल भक्त मण्डल के तत्वाधान में शहीद हुए जवानों को  श्रदांजलि दी जायेगी। आयोजको ने सभी भीण्डर नगर वासियो से भारत माता के वीर सपूतों को अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि देने हेतु सभा में पधारने के लिए निवेदन किया हैं। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला, करीब 40 जवान शहीद (पूरा पढ़े) ग्रामीण खटीक समाज की बैठक आयोजित (पूरा पढ़े) कानोड़ - महुड़ा गांव में मिनी बस और मोटरसाइकिल भिड़ंत, बाइक सवार की मौत (पूरा पढ़े) युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव सम्पन्न (पूरा पढ़े) भीण्डर: युवक के टावर पर चढ़ने का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार (पूरा पढ़े) मधूर आवाज से न्यूज चैनल की बनी एंकर, कृतिका चौ...

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला, करीब 40 जवान शहीद

चित्र
गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया। हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में शहीद हुए जवानों के क्षत-विक्षत शव जम्मू कश्मीर राजमार्ग में बिखर गए। घटना में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज 10-12 किलोमीटर दूर तक भी सुनाई दी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। जिसमे से कई अपनी छुट्टियां के लिए अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। तभी करीब सवा तीन बजे यह हमला हुआ। बस में 39-44 के बीच जवान सवार थे। पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी किया है जिसे हमले से पहले शूट किया गया था। पुलवामा अटैक के बाद दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव सम्पन्न (पूरा पढ़े) महुड़ा गांव में मिनी बस और मोटरसाइक...
live-tv-namaste-gaon.png