प्रधानमंत्री ने किया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लॉन्च




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' (आईपीपीबी) को लॉन्च किया। आईपीपीबी की देशभर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाइंट हैं, जहां समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के साथ 20 लाख लोग जुड़े हुए हैं। इनके साथ कई मंत्री, विधायक और सांसद समेत अन्य नेता मौजूद हैं। आईपीपीबी को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक सितम्बर 2018 को देश के इतिहास में एक अभूतपूर्व सुविधा की शुरुआत होने के रूप में याद किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे।

Image Credit - NDTV.COM 
उदयपुर मंडल में दो शाखाएं और आठ एक्सेस प्वाइंट है। शास्त्री सर्कल स्थित शाखा और चार एक्सेस प्वाइंट उदयपुर प्रधान डाकघर, डबोक उपडाकघर, बलीचा शाखा डाकघर एवं खेड़ी शाखा डाकघर है। इसी प्रकार कांकरोली मुख्य डाकघर में रेलमगरा उपडाकघर, बामनिया कला शाखा डाकघर, बनेड़िया शाखा डाकघर एवं फरारा शाखा डाकघर है।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल