प्रदेश में 13 से 16 अगस्त तक मानसून की मेहरबानियां, इन जिलों में होगी तेज बारिश
राजस्थान के कई जिलों में 13 से 16 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जयपुर एवं नागौर में तेजी बारिश के आसार है।
वहीं राजसमंद, भीलवाड़ा, जौधपुर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, बीकानेर आदि जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

