राजस्थान में कुल 19,052 कोरोना संक्रमित: प्रदेश के उदयपुर में 752, सिरोही 546, डूंगरपुर 448, राजसमंद 274 एवं भीलवाड़ा में 264 पहुंचा कोरोना आंकड़ा
कोरोना का कहर राजस्थान में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 390 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 19,052 हो गई है। वहीं 15,281 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 440 मरीजों की मौत हो गई है।
चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात 08:30 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार उदयपुर जिले में आज 17 नए केस सामने आए है। अब तक 752 केस सामने आए हैं। सिरोही जिले में आज 24 नए केस सामने आए जो बढ़कर 546 हुई है। डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 448 है।
390 #COVID19 positive cases and 10 deaths have been reported in Rajasthan till 08:30 pm today. Total number of cases stand at 19,052 including 3331 active cases and 440 deaths: State Health Department pic.twitter.com/iVhqVps4OO— ANI (@ANI) July 3, 2020
राजसमंद जिले में आज 7 नए केस सामने आए जो बढ़कर 274 हुई है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में जो 264 कोरोना पॉजिटिव है। बांसवाड़ा जिले में कुल कोरोना के 99 मरीज है।
