राजस्थान में 3988 कोरोना पॉजिटिव : जानिए प्रदेश के पांच सर्वाधिक संक्रमित जिलों के साथ उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित अन्य जिलों की कोरोना अपडेट

source

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोरोना वायरस के प्रदेश में आज शाम तक 174 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल 3988 केस हो गए है। जिसमें से 2324 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं 113 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रात्रि 9 बजे जारी की गई सूचि के अनुसार प्रदेश के उदयपुर जिला पांचवे पायदान पर है। 

सूचि में प्रदेश में पहले अंक पर जयपुर (1247 कोरोना संक्रमित), दूसरे अंक पर जौधपुर (886 कोरोना संक्रमित), तीसरा कोटा (259 कोरोना संक्रमित), चौथा अजमेर (232 कोरोना संक्रमित) वहीं आज शाम तक मिले 49 नए केस के बाद उदयपुर जिला (182 कोरोना संक्रमित) पांचवे अंक पर स्थिर है।

(यह आंकड़े रात 9 बजे तक http://www.rajswasthya.nic.in की सूचि से लिए गए है)

राजसमंद जिले में आज 4 नए केस सामने आए, जिसके बाद जिले की कुल कोरोना मरीजों की संख्या 20 हो गयी है। वही चित्तौड़गढ़ में भी आज 5 कोरोना के मरीज सामने आए है। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 141 हो गई है। भीलवाड़ा जिले में 43 केस, डूंगरपुर में 11 केस कोरोना पॉजिटिव है। वहीं सिरोही में कोरोना मरीजों की आज तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिले में आए आज 7 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, सिरोही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये