लोकसभा में पास हुआ संविधान संशोधन बिल, सवर्णों को मिलेगा 10% आरक्षण

Image Credit

सदन में सवर्णों के लिए 10% आरक्षण हेतु 124वां संविधान संशोधन बिल पेश किया गया था। करीब 5 घंटे तक चर्चा होने के बाद बिल पास किया गया। बिल पास होने के बाद सदन में भारत माता की जय के नारे लगे। इस बिल को 323 वोट समर्थन में मिले जबकि 3 वोट विपक्ष में दर्ज हुए। कल यह बिल राज्यसभा में पेश होगा। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि इस बिल की मदद से मुस्लिम और ईसाई समुदाय के गरीबों को भी आरक्षण मिलेगा। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने इस बिल को भाजपा का जुमला बताया।

बहस को दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में पहुंचे। आरजेडी ने इस बिल का विरोध किया। आरजेडी नेता, जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि दलितों- "अतिपिछड़ों को 85 फीसदी आरक्षण दीजिए, बाकी आप ले जाइए"। एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले का कहना था कि- "मैं अपनी पार्टी की तरफ से इस बिल का स्वागत करती हूं, लेकिन इसे सत्र के अंतिम दिन क्यों लाया गया।"

बिल पारित कराने के लिए राज्यसभा में दो तिहाई सांसदों वोटों की जरूरत होती हैं। राज्यसभा के 244 सांसदों में से बिल पारित कराने के लिए 163 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। सांसदों का समर्थन नहीं मिला तो पेंच फंस सकता है।


इनको मिलेगा लाभ

जिनकी सलाना इनकम 8 लाख रुपए या इससे कम है या जिसके पास 5 एकड़ या उससे कम खेती की जमीन है, उन सवर्णों को इस आरक्षण का लाभ मिलेगा। कस्बों में 200 गज जमीन वालों को, शहरों में 100 गज जमीन वालों को तथा जिनके पास 1000 वर्ग फुट से कम जमीन पर मकान है, उन्हें भी लाभ मिलेगा। ब्राह्मण, ठाकुर, कायस्थ, राजपूत, भूमिहार, बनिया, जाट, गुर्जर को इस श्रेणी में आरक्षण मिलेगा। यह 10% आरक्षण मौजूदा 49.5% कोटे के अलावा होगा। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन होगा।

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:

  • भीण्डर: स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर विशाल शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन व धर्म सभा के आयोजन (पूरा पढ़े)
  • मौसम पूर्वानुमान: कानोड़ व भीण्डर में तापमान 8 डिग्री तक गिरने की संभावना (पूरा पढ़े)
  • संभाग स्तरीय दो दिवसीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का उद्गाटन (पूरा पढ़े)
  • सी.पी. जोशी को देश के श्रेष्ठ 25 सांसदों में स्थान (पूरा पढ़े)
  • पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 9 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा (पूरा पढ़े)
  • कानोड़: नियमित साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ (पूरा पढ़े)
  • होईकोर्ट: रेलवे स्टेशन की सुरक्षा होगी हाई-टेक (पूरा पढ़े)
  • अडिन्दा पाश्र्वनाथ में आयोजित भाजपा नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन (पूरा पढ़े)
  • सावंलिया जी में हुआ वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह (पूरा पढ़े)
  • सांवलियाजी में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब (पूरा पढ़े)
  • भीण्डर: प्रतियोगिता के दौरान आयोजित डे नाइट मुकाबलों में उदयपुर सभांग से 45 टीमो ने लिया भाग (पूरा पढ़े)
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल