संदेश

Main लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Breaking News | उदयपुर के मनवाखेड़ा में 4 लोगो की दबने से हुई मौत

चित्र
सीवरेज लाइन में उतरे चार मज़दूरों की मौत। उदयपुर के मनवाखेड़ा की घटना। शार्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका। मौके पर पुलिस व अधिकारी पहुंचे।

भीण्डर को मिला नया तहसीलदार

चित्र
भीण्डर तहसील में लक्ष्मी नारायण सिंह बने नए तहसीलदार। इनका स्थानांतरण चित्तोडगढ़ के बड़ीसादड़ी तहसील से भीण्डर तहसील में हुआ। राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर निबंधक विनीता श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया गया है रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

नमस्ते गांव टैलेंट हंट परीक्षा का परिणाम घोषित, सुमित-भरत ने मारी बाज़ी

चित्र
नमस्ते गांव के द्वारा आयोजित की गई टैलेंट हंट परीक्षा में 200 से भी अधिक लोगो ने भाग लिया। यहाँ परीक्षा दो भागों में आयोजित हुई जिसमे 8वी , 9वी एवं 10वी के विद्यार्थियों ने एक पेपर (भाग-1) दिया तथा 11वी अवं 12वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने दूसरा पेपर (भाग-2) दिया। दोनों परीक्षाओ का उद्देश्य किताबी ज्ञान की बजाए बुद्धिमानी का भाव मापना था। सभी प्रश्न हिंदी, English एवं मानसिक क्षमता (mental ability) के प्रश्न थे। इस परीक्षा के भाग-1 में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कानोड़ के सुमित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पूजा जणवा बम्बोरी (छोटीसादड़ी) ने प्राप्त किया। तथा भाग-2 में कानोड़ के भरत राज दक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ की सुरभी सुथार ने प्राप्त किया। नमस्ते गांव सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देता है तथा सभी के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।

लूणदा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली।

चित्र
लूणदा के इमली मोड़ पर शाम करीब 6:30 बजे बड़ी सादड़ी की ओर से आ रहा ट्रैक्टर बैरियर के वहां अनियंत्रित होकर पलट गया हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सही करवा कर दूसरे ट्रैक्टर में पत्थर को भरवा कर गंतव्य स्थान तक के लिए रवाना किया गया। रिपोर्ट: युवराज पचौरी

वार्ड में प्रवेश से रोका, तो गुस्साए युवक ने महिला गार्ड को मार दी थप्पड़

चित्र
उदयपुर के एमबी अस्पताल के जनाना यूनिट में एक बहस के दौरान एक मरीज के परिजन ने महिला सुरक्षा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। जब जनाना वार्ड में सुरक्षाकर्मी संतोष सालवी ने परिजनों को नहीं घुसने दिया तो उस पर बवाल बढ़ गया और संतोष की एक महिला सहित कुल 3 लोगों से जमकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद एक युवक ने महिला को थप्पड़ रख दी, बढ़े बवाल के बीच सुरक्षाकर्मी संतोष ने भी युवक को झापड़ मार दिया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हाथीपोल थाने में इसको लेकर मामला भी दर्ज करवाया गया है और पुलिस ने मरीज के एक परिजन को हिरासत में भी लिया है।

अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जप्त, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्यवाही

चित्र
प्रतापगढ़। आज बजरी माफिया में मचा हडकम्प अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जब्त, पांचो डम्पर चालको को भेजा जेल। पुजा अवाना पुलिस अधीक्षक महोदया जिला प्रतापगढ़ के निर्दशन संजय गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विजयपालसिह, पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत्त छोटीसादडी के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर प्रतापगद द्वारा जिले मे अवैध खनन तथा अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम हेतु गठित एसआईटी टीम गणेश पंचाल तहसीलदार छोटीसादडी आवेश माथर खनिज कार्यनिदेशक, भूविज्ञान प्रतापगढ़ रविन्द्रसिंह चौधरी, थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी व अश्वनी प्रतापसिह रेन्जर छोटीसादडी द्वारा कार्यवाही करते हुए इमरोज पाच रेती से गरे अवैध डम्पर जिनके रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 09 जीबी 0195 , आरजे 09 जीबी 0277 , आरजे 09 जीडी 5916, आरजे 09 जीसी 5380 व  एक बिना नम्बरी को मौके पर कारूण्डा चोराहे पर जब्त किया गया तथा मौके पर पाचो डम्पर चालक 1 देवीलाल पिता मोहनलाल सुधार उम्र 32 साल निवासी मन्पगंज थान हमीरगढ जिला भीलवाड़ा, 2 पूर्णसिंह पिता रणजीतसिंह दरोगा उम्र 24 साल निवासी कुंवारड़ी थाना मगरोप जिला भीलवाड़ा, 3 राजलाल पिता रामवरलाल ...

सलूम्बर। बच्चो को पकड़ने व चोरी के शक में ग्रामवासियो ने 5-6 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा

चित्र
सलुम्बर क्षेत्र के सराड़ा तहसील के रठौड़ा में ग्रामवासियों ने एक बोलेरों में 5-6 से संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर रठौड़ा चौकी मे पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है की बच्चों को पकड़ना और चोरी करने वाले गिरोह मे शामिल होने का भी शक है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

छोटीसादड़ी। बाइक फिसलने से एक घायल

चित्र
छोटीसादड़ी उपखण्ड के बम्बोरी -हडमतिया जागीर मार्ग पर बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गया है। राहगिरो ने 108को सूचना दी।मौके पर पहुची 108 चालक-शक्ति सीह व ऐंमटी महेश पाटीदार ने घायल को बम्बोरी लाया गया।घायल का नाम विजय सिंह एवं भवर सिंह (57) साल बताया जा रहा है। लोकेश जणवा ने बताया की विजय सिंह हडमतिया जागिर से अपने गांव जा रहा था। बीच रास्ते मे बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे बंबोरी से प्राथमिक उपचार के बाद निम्बाहेड़ा रेफर किया गया।
live-tv-namaste-gaon.png